BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी नई दयाबेन की एंट्री? इस एक्ट्रेस को मिला ऑफर, ऐसी है चर्चा

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में होगी नई दयाबेन की एंट्री? इस एक्ट्रेस को मिला ऑफर, ऐसी है चर्चा
Share

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है. कभी शो की कहानी लाइमलाइट में रहती है तो कभी शो के किरदार चर्चा में रहते हैं. शो में ‘दयाबेन’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) बीते कई महीनों से शो से गायब हैं. उनकी वापसी को लेकर कई तरीके की बातें लगातार की जा रही हैं मगर अब खबर आई है कि मेकर्स ने शो के लिए नई दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है.
जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) को टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था.


बताया जा रहा है कि दिव्यांका ने इस रोल को ठुकरा भी दिया है. हालांकि इस बारे में अभी तक दिव्यांका (Divyanka Tripathi) की तरफ से कोई बयान नहीं आया है न कोई पुष्टि की गई है.
बता दें कि इससे पहले भी कई और एक्ट्रेसेस के बारे में ऐसी खबरें आई थीं कि वो दयाबेन का किरदार निभा सकती हैं मगर अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी की तो वह इन दिनों अपकमिंग रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron ke Khiladi 11) की शूटिंग में बिजी हैं.
 


Share

Leave a Reply