निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी, जानिए कब होगी चारों दरिंदो को फांसी
नई दिल्ली | निर्भया केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने को लेकर सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोषियों के खिलाफ एक बार फिर डेथ वारंट जारी कर दिया है। नए डेथ वारंट में दोषियों को 3 मार्च को सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया है। इसके पूर्व भी दो डेथ वारंट जारी किए गए थे लेकिन दोनों बार ही कानूनी पेचिदगियों की वजह से दोषियों को फांसी नहीं हो सकी थी। यह डेथ वारंट 22 जनवरी और 1 फरवरी के दिन के लिए जारी किए गए थे।
कोर्ट के आदेश को लेकर दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा अभी लीगल ऑप्शन्स बाकी हैं। उन्होंनें कहा कि अभी बहुत कानूनी विकल्प बाकी है। जब तक सभी कानूनों का इस्तेमाल न हो जाए तब तक फांसी की सजा देना सही नहीं है।







.jpeg)












