लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

चंद दिनों में आने वाली है नई मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 फेसलिफ्ट, लॉन्च से पहले देखें सारी जानकारी

चंद दिनों में आने वाली है नई मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 फेसलिफ्ट, लॉन्च से पहले देखें सारी जानकारी
Share

बीते कुछ समय से भारत में 7 सीटर कार की डिमांड काफी बढ़ी है और अगर ग्राहकों को कम दाम में अच्छी 6-7 सीटर कार मिल जाए तो फिर बात ही जुदा है। ऐसे में मारुति सुजुकी ने लोगों की पसंद का खास खयाल रखते हुए बजट प्राइस रेंज में मारुति अर्टिगा जैसी बेस्ट सेलिंग एमपीवी के साथ ही मिड रेंज में मारुति एक्सएल6 जैसी अच्छी एमपीवी पेश की है। अब ये दोनों ही कारें अगले कुछ दिनों में अपडेट होकर आने वाली है, यानी इस महीने बेहतर लुक और फीचर्स वाली नई मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट के साथ ही 2022 मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट लॉन्च हो रही है।

क्या कुछ नया होगा नई अर्टिगा में?
2022 मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट की काफी समय से टेस्टिंग हो रही है और इसे कई मौकों पर देखा भी गया है। लीक इमेज के मुताबिक, 2022 अर्टिगा में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ अलग डिजाइन देखने को मिलेंगे। इसमें नई ग्रिल के साथ ही बेहतर रियर और फ्रंट लुक होगा। नई अर्टिगा के इंटीरियर और फीचर्स में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। अपकमिंग मारुति अर्टिगा में नए कलर ऑप्शंस, नया डैशबोर्ड और नई अपहॉल्स्ट्री के साथ ही बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग्स जैसे कई अन्य स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे। नई अर्टिगा के इंजन में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन संभावना है कि इसे 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। नई अर्टिगा की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

और जबरदस्त हो जाएगी एक्सएल6 फेसलिफ्ट
अर्टिगा के साथ ही एक्सएल6 भी मारुति सुजुकी की धांसू एमपीवी है, जिसका अपडेटेड मॉडल आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाला है। मारुति सुजुकी की नेक्सा डीलरशिप पर बिकने वाली इस एमपीवी के फेसलिफ्ट अवतार में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2022 मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट में नई ग्रिल के साथ ही नई अलॉय व्हील्ज देखने को मिलेंगी। बाद बाकी लेदर सीट, रियर पार्किंग कैमरा पहले की तरह ही होंगे। नई एक्सएल6 में नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई नई खूबियां देखने को मिलेंगी। अपकमिंग मारुति एक्सएल6 में इंजन मौजूदा मॉडल वाले ही दिखेंगे। वहीं, संभावित कीमत की बात करें तो 2022 मारुति सुजुकी एक्सएल6 फेसलिफ्ट को 11 लाख रुपये तक की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।


Share

Leave a Reply