BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां इतने रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, यहां इतने रुपये सस्ता मिल रहा है पेट्रोल
Share

नई दिल्ली: इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार आज सोमवार को आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए जहां उत्तर प्रदेश के नोएडा में 95.51 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 116.34 रुपये देने होंगे। सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में है और सबसे महंगा श्रीगंगानगर में। पोर्ट ब्लेयर में डीजल जहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है तो श्रीगंगानगर में 100.53 रुपये। वहीं अगर पेट्रोल की बात करें तो दोनों शहरों इसके बीच का अंतर 33 .38 रुपये प्रति लीटर का है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये लीटर जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।


कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। बता दें, केन्द्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से यूपी सहित 23 राज्य और केन्द्र शासित ने भी अपने हिस्से के वैट में कटौती की थी, जिसके बाद कीमतें इन राज्यों में 12 रुपये से अधिक घट गई थी।


हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

 


Share

Leave a Reply