लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, परभणी से 18 रुपये सस्ता है दिल्ली में पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, परभणी से 18 रुपये सस्ता है दिल्ली में पेट्रोल
Share

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.47 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.68 रुपये प्रति लीटर। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है।

अगर परभणी के रेट से दिल्ली के रेट की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल महाराष्ट्र के मुकाबले 18.06 रुपये सस्ता है। वहीं, राजस्थान के जयपुर में 5 रुपये 44 पैसे तो मध्य प्रदेश में 5.33 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। परभणी से 14.76 रुपये सस्ता पेट्रोल झारखंड के रांची में है तो बिहार के पटना में यह 7.24 रुपये सस्ता है।

जबकि, चेन्नई में 12.62 रुपये बेंगलुरु में 12.38 रुपये कम रेट पर पेट्रोल मिल रहा है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग टैक्स और ट्रांसपोटेशन चार्ज की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के रेट में अंतर है। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां परभणी से 8.35 रुपये सस्ता पेट्रोल मिल रहा है। वहीं, आगरा और लखनऊ में क्रमश: 18.44 और 18.22 रुपये कम रेट पर पेट्रोल आप खरीद रहे हैं। पोर्ट ब्लेयर में परभणी के मुकाबले पेट्रोल 32.02 रुपये सस्ता है।

लगातार नौवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले भी एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत है। इससे पहले पिछले बुधवार को 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।


Share

Leave a Reply