BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

माता वैष्णो देवी यात्रा का नया रूट बंद, बैटरी कार सेवा पर भी लगा रोक....

माता वैष्णो देवी यात्रा का नया रूट बंद, बैटरी कार सेवा पर भी लगा रोक....
Share

कटड़ा : अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। दरअसल त्रिकुटा पर्वत के घने जंगलों में आग लग गई है। जंगल में आग लगने के चलते वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं की परेशानी देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियातन तौर पर नए ट्रैक पर यात्रा बंद कर दी है। इसके साथ ही बैटरी कार सर्विस पर भी रोक लगा दी है।

हालांकि पारंपरिक ट्रैक के जरिए तीर्थयात्रा जारी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं है। रविवार की देर शाम त्रिकुटा पर्वत के वन क्षेत्र में सांजी छत हेलीपैड के पास आग लग गई थी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के चलते त्रिकुटा पहाडिय़ों में तेज हवाओं और कम दिखाई देने के चलते यात्रा को रोक दिया गया था। श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग के मुताबिक, आग जम्मू के रियासी में त्रिकुटा वन रेंज में लगी है। तीर्थयात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन जंगल को नुकसान पहुंचा है।

बता दें कि माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत पर निवास करती हैं और यही पर देवी का भवन बना हुआ है। जहां श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में हर रोज पहुंचते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आग लगी है। जंगल में चीड़ और देवदार के पेड़ अधिक हैं। तेज हवा के चलते धुआं यात्रा मार्ग तक पहुंच रहा है। बहुमूल्य वन संपदा आग में राख हो गई हैं। श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारी आग के बढ़ते दायरे पर नजर रखे हुए हैं।

 


Share

Leave a Reply