BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

UPI के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं कर पाएंगे यूपीआई का इस्तेमाल

UPI के नए नियम 1 अप्रैल से होंगे लागू, जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं कर पाएंगे यूपीआई का इस्तेमाल
Share

 नई दिल्ली :-  यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल ट्रांजैक्शन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आया है। यूपीआई ने लेनदेन की प्रक्रिया को काफी आसान और सुविधाजनक बनाया है। इसी वजह से देशभर में करोड़ों लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं लगातार यूपीआई यूजर्स की संख्या में इजाफा भी देखने को मिल रहा है। देश को कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर यूपीआई एक बड़ा कदम है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की दिशा में भी यूपीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल से यूपीआई से जुड़ा एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है। अगर आप बदलने जा रहे इस नियम का पालन नहीं करते हैं तो 1 अप्रैल से आपका यूपीआई बंद हो सकता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से –

राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा 1 अप्रैल, 2025 से ऐसे नंबरों को बंद कर दिया जाएगा, जो लंबे समय से इनएक्टिव हैं। अगर आपके बैंक अकाउंट से कोई पुराना नंबर लिंक्ड है, जो लंबे समय से बंद है तो आपको 1 अप्रैल, 2025 से पहले बैंक अकाउंट से नया नंबर लिंक करा लेना चाहिए।
 
अगर आप 1 अप्रैल, 2025 से पहले इस काम को नहीं करते हैं तो इस स्थिति में आपको यूपीआई से लेनदेन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण आपको यह काम जल्द से जल्द करा लेना चाहिए।
 
भारत की डिजिटल इकोनॉमी को गति देने में यूपीआई एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। यूपीआई का संचालन राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई द्वारा किया जाता है।
 
आज के समय हर महीने अरबों के संख्या में डिजिटल लेन देन यूपीआई के जरिए किये जा रहे हैं। यूपीआई की मदद से आप रियल टाइम मनी ट्रांसफर कर सकते हैं।

Share

Leave a Reply