नया ट्रैफिक नियम: सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके मोबाइल पर बात करना, अब आपको पड़ सकता है महंगा, जान लीजिए पूरी खबर
नई दिल्ली। चंडीगढ़ पुलिस ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नया नियम लागु किया है बता दे की अब सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात करना भी गैरकानूनी होगा। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े गए तो ट्रैफिक पुलिस इस अपराध पर चालान काटेगी।
ये है पूरी खबर-
इस नए नियम के अनुसार अगर आप सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर चालक का 500 रुपये का चालान काटा जाएगा और दूसरी बार 1000 रुपये का फाइन देना पड़ेगा। इस नियम को लागू करने की वजह पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रकाश डालते हुए बताया कि लोग ट्रैफिक की चिंता किए बगैर ही सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मोबाइल में बात करना शुरू हो जाते हैं। ऐसे हादसे होने की भी संभावना बढ़ जाती है। चंडीगढ़ पुलिस को नियमों का सख्ती से पालन कर रही है।







.jpeg)












