छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू के मामले में आया नया मोड़,जानिए क्या है पूरी खबर...
भिलाई| छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री माया साहू को फोन पर धमकी कोई और नहीं उसके फिल्म का प्रमोटर सागर साहू ही देता था। वह माया का मुंहबोला भाई भी है। पुलिस ने सागर और उसके एक दोस्त लकेश्वर उर्फ लक्की साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सागर ने बड़ा खुलासा करते हुए मामले में एक और नया मोड़ ला दिया है। उसने कहा है कि वह माया के कहने पर ही उसे धमकी देता था। पुलिस ने बताया कि मामले में माया साहू के कपड़े और घटना स्थल पर गिरे तरल पदार्थ के सैंपल कलेक्ट किया है। उसे एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट में यह मामला स्पष्ट हो जाएगा।
माया का हीरो से अफेयर है, पत्नी को फंसाने दिलवार्ई धमकी-
सागर ने बताया कि वह बिरगांव में रहता है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित कुमार साहू और फिल्म का हीरो दिलेश साहू भी उसी के गांव से है। उसे फिल्म में प्रोड्यूसर बनाया है। छह माह पहले माया से मुलाकात फिल्म के दौरान हुई। उसके साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन करता था। उसने बताया कि दिलेश और माया का अफेयर है। इस बात को लेकर दिलेश और उसकी पत्नी लक्ष्मी साहू के बीच विवाद भी चल रहा है। माया, लक्ष्मी को फंसाना चाहती थी। माया ने सागर से कहा कि मुझे किसी से धमकी दिलवा दो ताकि दिलेश की नजर में उसकी पत्नी लक्ष्मी बुरी बन जाए। साथ ही सागर का कहना है कि माया ने कसम दी थी कि यह बात किसी को बताएगा नहीं। माया ने यह भी कहा कि उसने दिलेश से शादी कर ली है। शादी की फोटो उसके पास है।
सागर के कहने पर माया को फोन पर धमकी दी-
सागर ने माया को धमकी देने का प्लान बनाया। उसने अपने साथ बजरंग फैक्ट्री में काम करने वाले अपने दोस्त लक्की साहू से कहा कि तुम माया के मोबाइल पर कॉल कर उससे गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देना। दो मोबाइल नंबर भी दिया। उसकी बातों में लक्की आ गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है। लक्की ने बताया कि उसने सागर को ऐसा करने से रोका और खुद को भी नहीं धकेलने कहा, लेकिन वह नहीं माना। उसने बताया कि माया को ज्यादा कुछ नहीं बोला हूँ। दो-तीन बार गाली गलौज किया।
पब्लिसिटी के लिए कोई अपनी जान क्यों इस तरह जोखिम में डालेगा-
माया ने बताया कि आरोपी सागर को वह भाई की तरह मानती थी। माया का कहना है कि सागर ने बताया था कि उसके फोन पर कोई फिल्म को लेकर धमकी दे रहा है। फिर माया के नंबर पर भी धमकी आने लगी। इस पर 14 नवंबर को वह सुपेला थाना मौखिक शिकायत करने गई। इस दौरान सागर भी साथ था। घटना के बाद सागर को लगा कि पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी तो उसने अपने मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया।
माया ने बताया शादी और अफेयर अफवाह-
माया का कहना है कि फिल्म के हीरो दिलेश के साथ शादी और अफेयर अफवाह है। फिल्म के कैरेक्टर में रहते हैं तो मांग में सिंदूर लगाते हैं, मंगलसूत्र पहनते हैं। उसी में से कोई फोटो लेकर सागर अफवाह फैला रहा है। माया ने बताया जिसके साथ काम करुंगी, उससे अफेयर हो, यह गलत है। मैं मुंबई से यहां काम करने आई हूं। पब्लिसिटी के लिए कोई खुद की जान को क्यों जोखिम में डालेगा।
माया ने नहीं दिया प्रामोटर पर ध्यान-
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एएसपी रोहित झा ने बताया कि आरोपी सागर फिल्म प्रमोट करने के दौरान माया पर मोहित हो गया था। उसकी फिल्म के प्रमोशन के लिए वह भिड़ जाता था, लेकिन माया ने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया। सागर और उसका दोस्त लक्की इसलिए धमकी भरा फोन कॉल करते थे। जांच में सामने आया है कि तीन बार माया के फोन पर कॉल किया है।
माया का चल रहा इलाज-
फिल्म एक्ट्रेस के फोन पर धमकी देने वाले लक्की साहू और धमकी दिलाने वाले आरोपी सागर साहू को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस अभी तक माया पर हमला करने वाले युवकों तक नहीं पहुंच पाई है। आखिर उस पर हमला क्यों किया गया, यह भी पता नहीं चला है। घटना को चार दिन बीत गए। पुलिस माया का बयान नहीं दर्ज कर सकी। पुलिस माया से पूछताछ शुरू की, तो उसे चक्कर आने लगा। पुलिस का कहना है कि माया का इलाज चल रहा है।
इसलिए पुलिस के संदेह के दायरे में यह मामला
पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक कोई भी आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागते नहीं दिखा।
घटना के बाद पहले सुपेला फिर बाद में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने माया का मुलाहिजा किया, लेकिन किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं और न ही उसके हाथ की स्किन में कोई बदलाव हुआ। डॉक्टर ने सामान्य बताया है। सिर पर चोट को लेकर सीटी स्कैन कर चुके हैं लेकिन रिपोर्ट सामान्य आई। माया बार-बार हाथ में जलन की बात कह रही थी, इसलिए मंगलवार तक उसे जिला अस्पताल में रखा गया।







.jpeg)












