BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में नव वर्ष की तैयारियां शुरू, बाहर से इवेंट कंपनियां बड़े होटलों में देंगी रंगारंग प्रस्तुतियां 31 दिसंबर को

राजधानी में नव वर्ष की तैयारियां शुरू, बाहर से इवेंट कंपनियां बड़े होटलों में देंगी रंगारंग प्रस्तुतियां 31 दिसंबर को
Share

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तगड़ी, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई 

रायपुर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह है। इस बार नया वर्ष बुधवार को शुरू हो रहा है। मंगल की रात शहर में युवाओं की टोली पुराने वर्ष की बिदाई एवं नये वर्ष के आगमन के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम बना रही है। राजधानी में होने वाले आयोजनों में शहर के बड़े होटलों में बाहर से जैसे मुंबई, कोलकाता एवं दिल्ली सहित बड़े शहरों से इवेंट कंपनियां आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम देने के लिए 31 की शाम को रायपुर में मौजूद रहेंगी। 

नव वर्ष के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। डीजीपी छत्तीसगढ़ पुलिस ने नव वर्ष कार्यक्रम के दौरान शहर के आउटर क्षेत्रों विशेषकर नया रायपुर एवं व्हीआईपी रोड में होने वाले आयोजनों में युवाओं से शांतिपूर्वक उत्सव मनाने की अपील की है। साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को, पुलिस महानिरीक्षकों को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी। गुंदागर्दी एवं छेड़छाड़ करने वालों पर पुलिस की सख्त नजर रहेंगी। 

Share

Leave a Reply