BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम, टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम,  टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी
Share

 नई दिल्ली.वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप  (WTC) के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने दिखाया दम| WTC फाइनल 18 जून से शुरू होगा, कीवी टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में दौरे का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है | फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने ड्यूक गेंदों से अच्छा अभ्यास किया है, पहले टेस्ट में जहां काइल जेमिसन और टिम साउदी ने कहर बरपाया तो दूसरे टेस्ट के पहले दिन मैट हेनरी व ट्रेंट बोल्ट घातक फॉर्म में दिखे| आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के तीसरे नंबर के गेंदबाज नील वैगनर भी धीरे-धीरे रंग में दिख रहे हैं |

इंग्लैंड का शीर्ष क्रम कीवी गेंदबाजों के आगे नाकाम

लार्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच में ड्रॉ रहा लेकिन कीवी गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की पोल खुल गई. इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 275 पर सिमट गया जबकि इसमें 132 रन अकेले रॉरी बर्न्स ने बनाए थे. टिम साउदी ने छह, काइल जेमिसन ने तीन और नील वैगनर ने एक विकेट चटकाया था. एक समय इंग्लैंड के 9 विकेट सिर्फ 223 रन पर गिर गए थे लेकिन ओली रॉबिन्सन की 42 रनों की पारी ने इंग्लैंड को हार से बचाया. दूसरी पारी में भी इंग्लैंड के दो विकेट सिर्फ 56 रन पर गिर गए. दूसरे टेस्ट में कीवी टीम साउदी और जेमिसन को आराम देकर उनकी जगह बोल्ट और हेनरी को शामिल किया |

दूसरे टेस्ट में भी कीवी गेंदबाजों ने इंग्लैंड की हालत खराब कर दी, इंग्लैंड पहले दिन किसी तरह सात विकेट खोकर 258 रन बनाने में सफल रहा. डॉम सिब्ले और रॉरी बर्न्स ने पहले विकेट के लिए जरूर 72 जोड़ने में सफल रहे लेकिन कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए एक समय इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 222 रन कर दिया था. पिछली तीन पारियों में यह स्पष्ट हो गया है कि सभी कीवी तेज गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं, यह भारत के लिए बड़ा खतरा है|

पांच तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकता है न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की तरफ से साउदी, बोल्ट, जेमिसन और वैगनर का खेलना तय है. साउदी अपने लेग कटर तो बोल्ट अपने इनस्विंगर की वजह से जाने जाते हैं, जेमिसन ने टेस्ट करियर की जबरदस्त शुरुआत की है और वह बल्ले से काफी उपयोगी है, इसके अलावा नील वैगनर अपनी रफ्तार और सटीक बाउंसर्स के लिए जाने जाते हैं|

कीवी स्पिनर मिशेल सैंटनर चोटिल होने की वजह से नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह एजाज पटेल को मौका दिया गया है. हालांकि पहले टेस्ट में बतौर ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने खेला तो दूसरे टेस्ट में डेरिल मिचेल को मौका मिला है. साउथ्प्टन की पिच पर घास रहने की उम्मीद है. ऐसे में यह तय लग रहा है कि सैंटनर की जगह फाइनल मुकाबले में इनमें से किसी एक खिलाड़ी को मौका मिलेगा.


Share

Leave a Reply