BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान

चैंपियंस ट्रॉफी हारते ही बदल गया न्यूजीलैंड का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
Share

 New Zealand vs Pakistan T20I Series: चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब न्यूजीलैंड इस बार नहीं जीत पाई। फाइनल में भारत ने कीवी टीम को हराकर उनका ये सपना तोड़ दिया। अब दोनों टीमें अपने-अपने देश लौट गई हैं। अब न्यूजीलैंड की टीम को अपनी अगली सीरीज पाकिस्तान के साथ खेलनी है। जिसके लिए कीवी टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान भी बदल गया है। मिचेल सेंटनर की जगह दूसरे मैच विनर खिलाड़ी को कमान सौंपी गई है।

माइकल ब्रेसवेल को मिली कप्तानी

न्यूजीलैंड की टीम अब पाकिस्तान के साथ 5 मैचों की घरेलू टी20 सीरीज खेलने वाली है। सीरीज का आगाज 16 मार्च से होगा। इस टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बनाया गया है। जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में कीवी टीम की कप्तानी करने वाले मिचेल सेंटनर को इस सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले रचिन रवींद्र को भी इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

पाकिस्तान के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, विल ओ’रुरके, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी।

फाइनल में ब्रेसवेल ने खेली थी शानदार पारी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 251 ही बना पाई थी। माइकल ब्रेसवेल ने फाइनल मैच में 53 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम के स्कोर को 251 तक पहुंचाने में मदद की थी।

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

Date Match   Venue
16 मार्च पहला टी20   हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
18 मार्च दूसरा टी20   यूनिवर्सिटी ऑफ ओटागो ओवल, डुनेडिन
21 मार्च तीसरा टी20   ईडन पार्क, ऑकलैंड
23 मार्च चौथा टी20   बे ओवल, टौरंगा
25 मार्च पांचवां टी20   स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन

Share

Leave a Reply