आभार रैली के दौरान अचानक गायब हुए नव निर्वाचित पंच ने की खुदखुशी, जाने कहा की है ये खबर
कांकेर | कांकेर के ग्रामीण इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। खबर मिली है कि एक नवनिर्वाचित पंच ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कर जांच कर रही है।
पढ़ें : आधी रात दोस्तों के साथ पार्टी मना रहा बी.कॉम के छात्र की छत से गिरने से हुई मौत
दरअसल मामला कांकेर थाना क्षेत्र के झुलनातेंदु गांव का है, जहां बुधवार को पंचायत चुनाव का परिणाम आने के बाद आभार रैली का आयोजन किया गया था। आभार रैली में गांव के नवनिर्वाचित पंच भी मौजूद थे। अचानक रैली के दौरान एक पंच गायब हो गया। रैली समाप्त होने के कुछ देर बाद ही उनकी लाश मिली। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।







.jpeg)












