BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

NEWS FLASH: देश में बढ़ाया जाएगा 31 मई तक लॉकडाउन, थोड़ी देर में आएंगे नए दिशानिर्देश

NEWS FLASH: देश में बढ़ाया जाएगा 31 मई तक लॉकडाउन, थोड़ी देर में आएंगे नए दिशानिर्देश
Share

नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने 31 मई तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लॉकडाउन-4 अब 14 दिन का होगा जिसकी मियाद 31 मई तक की रखी गई है. इसके नियम कायदों की घोषणा थोड़ी देर में होगी. लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म होने वाली है. 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे.

आज लगभग 53 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90000 से ऊपर पहुंच गई है. जबकि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 53946 है. 34108 लोगों का इलाज किया जा चुका है और 2872 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था. इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई. इसकी मियाद 3 मई तक थी. इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया. अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है.

लॉकडाउन को लागू हुए भले ही 50 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है. हां पिछले 50 दिनों में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर रही है

 source:AAJ TAK


Share

Leave a Reply