BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला

14 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, हिदायतुल्लाह मलिक और आईईडी से जुड़ा है मामला
Share

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 14 जगहों पर छापेमारी की है। एनआईए की यह कार्रवाई लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू में बरामद हुई पांच किलो आईईडी के मामले में हो रही है। जिसमें शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल सुंजवां और जम्मू में अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

गौरतलब है कि दहशतगर्द हिदायतुल्लाह मलिक को गंग्याल में इसी साल 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मलिक की गिरफ्तारी और जम्मू को दहलाने की साजिश के खुलासे के बाद इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई थी।

प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। हिदायतुल्लाह की गिरफ्तारी के बाद उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, तीन मैगजीन व 28 गोलियां बरामद की गईं। हिदायतुल्लाह ने 2018 व 2019 में जम्मू व दिल्ली में कई महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और ठिकानों की रेकी आतंकी हमले के लिए की थी।

उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कार्यालय की भी रेकी की थी। कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों और हमलों के पीछे हिदायतुल्लाह का हाथ रहा है। 2020 में शोपियां की जेके बैंक शाखा से दिनदहाड़े 60 लाख रुपये की लूट में वह शामिल रहा था। हिदायतुल्लाह कश्मीर के साथ जम्मू में आतंकी गतिविधियों को चला रहा था।


Share

Leave a Reply