नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आतंकियों के सहयोगी डीएसपी देवेंद्र सिंह पर एनआईए ने कसा शिकंजा, यूएपीए के तहत केस दर्ज, जाने पूरी खबर

आतंकियों के सहयोगी डीएसपी देवेंद्र सिंह पर एनआईए ने कसा शिकंजा, यूएपीए के तहत केस दर्ज, जाने पूरी खबर
Share

श्रीनगर। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने जम्मू और कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने और यूएपीए की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह पर यूएपीए की धारा 18,19,20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यूएपीए की धारा 38 तब लगाई जाती है, जब किसी व्यक्ति के किसी आतंकी संगठन से जुडऩे की बात सामने आती है। यूएपीए एक्ट धारा 39, भी देवेंद्र सिंह और आतंकियों के ऊपर लगाई गई है। यह धारा आतंकी संगठनों को सहायता पहुंचाने पर किसी व्यक्ति के खिलाफ लगाई जाती है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

बता दें कि हिजबुल के दो आतंकियों की सहायता करने पर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एनआईए की एक और टीम सोमवार को जम्मू और कश्मीर रवाना होगी। आवश्कता होने पर डीएसपी देवेंद्र सिंह को दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह की कार और घर से मिले एके-47, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और मोबाइल फोन की जांच भी फोरेंसिक टीम करेगी। एनआई की टीम डीएसपी के साथ पाकिस्तानी आतंकियों के लिंक के संबंध में भी पूछताछ करेगी।

Share

Leave a Reply