नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राज्य से नाईट कर्फ्यू हटा, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर भी खुले, ये है नई गाइडलाइन

राज्य से नाईट कर्फ्यू हटा, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर भी खुले, ये है नई गाइडलाइन
Share

मुंबई में रात्रिकालीन कर्फ्यू हटा दिया गया है. सरकार ने रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही कई और ऐसे आदेश दिए गए हैं, जिससे लोग राहत महसूस करेंगे. मुंबई में रेस्टोरेंट और सिनेमा घर भी खोलने की अनुमति दे दी गई है. रेस्टोरेंट और सिनेमाघर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं.
म्युनिसिपल कारपोरेशन ऑफ़ ग्रेटर मुंबई ने नई गाइडलाइन को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. इस आदेश के अनुसार, रात का कर्फ्यू हटा दिया गया है. ये नियम आज से ही लागू होगा. पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा था. जबकि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा घरों को भी संचालित किये जाने की अनुमति दे दी गई है. रेस्टोरेंट भी इसी तरह संचालित किये जा सकते हैं.
स्थानीय पर्यटन स्थल और बाज़ार अपने सामान्य निर्धारित समय पर खुलेंगे. और अपने समय पर बंद होंगे. म्यूज़ियम और थीम पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. स्विमिंग पूल, वाटर पार्क भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. इसके साथ ही हॉल और पंडाल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किये जा सकते हैं.
शादी विवाह कार्यक्रमों में बैंकेट हॉल में 200 लोग शामिल हो सकते हैं. खुले में क्षमता के 25 प्रतिशत लोग शामिल हो सकते हैं. साप्ताहिक बाज़ार अपने समय से खुलेंगे.

 


Share

Leave a Reply