BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निक्की तंबोली की बिजनेसमैन के साथ दोस्ती या लव स्टोरी? इस पोस्ट ने फैंस को किया कंफ्यूज

निक्की तंबोली की बिजनेसमैन के साथ दोस्ती या लव स्टोरी? इस पोस्ट ने फैंस को किया कंफ्यूज
Share

 Entertainment News : टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा रहीं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli)अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी बेबाक रही हैं। बिग बॉस हाउस (Big Boss House) के भीतर वह पहले तो जान कुमार सानू (Jan Kumar Sanu) के करीब होती नजर आई थीं लेकिन फिर उन्होंने मौका देखकर उनके दूरियां बना लीं। शाहनावाज (Shahnawaz) के साथ निक्की का रिश्ता भी काफी चर्चा में रहा है लेकिन फिलहाल वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

निक्की की ये तस्वीरें हुई वायरल
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आंत्रप्रेन्योर मनन शाह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन फोटोज में वह मनन के काफी क्लोज नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में फूलों और गुब्बारों वाली डैकोरेशन और जगमगाता हैप्पी बर्थडे टैग भी देखा जा सकता है। निक्की ने इन तस्वीरों के साथ एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है।

कैप्शन में किया प्यार का इजहार!
निक्की तंबोली ने लिखा, ‘हमारा प्यार वो प्यार है जो उतना ही सच्चा और सौम्य है जिस तरह वो आया था। हैप्पी बर्थडे मेरे लवर और मेरे बेस्ट फ्रेंड।’ निक्की तंबोली अपनी इस पोस्ट के चलते चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने इस पोस्ट के जरिए मनन को अपना लवर बता दिया है। साथ ही उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें उनकी और मनन की कैमिस्ट्री भी साफ देखी जा सकती है।

प्रतीक सहजपाल संग था रिश्ता?
बता दें कि निक्की तंबोली ने कैप्शन में मनन को लवर के साथ-साथ बेस्ट फ्रेंड भी बता दिया है। अब यहां पर गौर करने की बात ये है कि निक्की इससे पहले भी कई बार सेलेब्स के करीब आ चुकी हैं लेकिन फिर वह उन्हें दोस्त बताकर दूर हो जाती हैं। एक्टर प्रतीक सहजपाल के साथ भी पिछले दिनों उनका नाम जोड़ा जा चुका है।


Share

Leave a Reply