थ्री व्हीलर पलटने से नौ लोग हुये घायल, जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर...
हरदोई : सवारी लेकर जा रहा थ्री व्हीलर कटरा बिल्हौर हाइवे पर बगदाद मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से नौ लोग घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
मालूम हो कि कटरा बिल्हौर हाइवे पर डग्गामार वाहन काफी संख्या में चलते है जो सवारियां ले जाने का काम करते हैं। बिलग्राम से सवारियां भरकर बांगरमऊ जा रहे थ्री व्हीलर कटरा बिल्हौर हाइवे पर बगदाद मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिसमें छविराम 40 जगदीश, और पत्नी पूनम 35 ग्राम जुजुआमऊ कोतवाली बिलग्राम, विद्यासागर 40 पुत्र बच्चू लाल और पत्नी पिंकी 33 ग्राम अमरापुर थाना बघौली,पिंटू 35 पुत्र रामसेवक ग्राम हरीगंज कोतवाली बागरमऊ, पुत्तुलाल 65 बिलग्राम, कृष्णा देबी 40 पत्नी प्यारेलाल अलावलपुर कोतवाली बागरमऊ, ब्रजलाल 60 ग्राम सुमेरपुर, शिवांशु पुत्र देवदत्त ग्राम अलावल पुर कोतवाली बागरमऊ, घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।







.jpeg)












