BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निजामुद्दीन मरकज केस में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं हुई फेल- गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

निजामुद्दीन मरकज केस में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं, दिल्ली पुलिस नहीं हुई फेल- गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
Share

नईदिल्ली। गृह मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कहा है कि निजामुद्दीन मरकज मामले की सीबीआई जांच की कोई जरूरत नहीं है| साथ ही मंत्रालय ने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि दिल्ली पुलिस ऐसा करने से रोकने में विफल रही| सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केंद्र द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है कि निजामुद्दीन मामले की जांच कानून के अनुसार दिन-प्रतिदिन की जा रही है और समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं|

वहीं याचिकाकर्ता द्वारा रिजॉइंडर दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बीच निजामुद्दीन मरकज और आनंद विहार में इकटठा हुई भीड़ पर जनहित याचिका को दो सप्ताह के लिए सुनवाई के लिए स्थगित कर दिया गया है| याचिकाकर्ता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस द्वारा मार्च में आयोजित हुई इतनी बड़ी सभी को उस वक्त अनुमति देने के लिए दिल्ली सरकार की खामियों की जांच की मांग की जब भारत में कोरोनोवायरस के मामले बढ़ रहे थे|

वहीं मंत्रालय ने उन आरोपों का खंडन किया है कि दिल्ली पुलिस निजामुद्दीन मरकज मामले में लापरवाही कर रही है और उसने एक व्यापक रिपोर्ट दर्ज करने का प्रस्ताव दिया है| सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपने हलफनामे में, एमएचए ने निज़ामुद्दीन प्रमुख मौलाना साद और अन्य मरकज नेताओं पर कोरोनोवायरस संकट के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने का आरोप लगाया है| गृह मंत्रालय ने कहा है कि मामले में अन्य स्वतंत्र जांच की कोई आवश्यकता नहीं है|

एमएचए ने कहा है कि निजामुद्दीन सभा में सरकार की ओर से कोई कमी नहीं की गई| एमएचए ने कहा है कि तब्लीगी जमात को 21 मार्च को विदेशियों सहित अपने सभी लोगों को उनके घरों में वापस भेजने के लिए सूचित किया गया था| गृह मंत्रालय ने कहा, जमात आयोजकों द्वारा पुलिस के वैध निर्देशों की अनदेखी की गई| गृह मंत्रालय ने कहा है कि मौलाना साद सहित मरकज आयोजकों ने जानबूझकर और भीड़ को हटाने के निर्देशों की अनदेखी की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है| जो लोग निजामुद्दीन मरकज़ में एकत्र हुए थे, 500 से अधिक लोग इंडोनेशिया और मलेशिया सहित अन्य देशों से थे|

Share

Leave a Reply