BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस ओलंपिक पदक विजेता के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, ये है वजह...

इस ओलंपिक पदक विजेता  के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, ये है वजह...
Share

रोहिणी । ओलंपिक पदक विजेता और विश्व विख्यात पहलवान सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है।ये वारंट कुछ दिन पहले 23 साल के जूनियर पहलवान सागर की हत्या के मामले में जारी किया गया है।
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार आरोपी हैं। वह इस मामले में नाम आने के बाद से फरार चल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके घर पर भी छापेमारी की थी, लेकिन पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बाद में जानकारी सामने आई कि सुशील भागकर हरिद्वार और फिर ऋषिकेश पहुंच गए थे।
दरअसल, ओलंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार हत्या के केस में अब तक फरार हैं। दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले ही दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर इस बाबत जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार हत्या और अपरहण के मामले में अभी भी फरार चल रहे हैं। इसलिए कागजी तौर पर दिल्ली सरकार को अवगत कराया गया है। पहलवान सुशील कुमार दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम में ओएसडी के पद पर तैनात हैं।
हत्या और अपरहण के मामले में फरार होने और एलओसी खुलने के बाद भी दिल्ली सरकार ने सुशील कुमार को उनके पद से अब तक नहीं हटाया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली मे लॉकडाउन के बाबजूद पहलवान सुशील कुमार, लारेंस विश्नोई और काला जखेड़ी गैंग के बदमाशों को लेकर स्टेडियम में दाखिल हुए थे। जहां रेसलर के दो गुटों में मारपीट हुई, जिसमें एक रेसलर की मौत हो गई थी। इसी केस में दिल्ली पुलिस सरगर्मी से सुशील कुमार की तलाश में जुटी है।
हत्या के इस मामले में कुछ दिन पहले कथित रूप से सुशील कुमार के ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने रेड भी मारी थी। इसके अलावा सुशील के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस व गैर जमानती वारंट भी निकल चुका है। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार दिल्ली और हरियाणा में लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply