नोरा फतेही ने दिखाया अपना रेड कार्पेट लुक, कमाल दिख रहा ऐक्ट्रेस का अंदाज़
फिल्मफेयर ने पिछले दिनों एक खास अवॉर्ड्स सेरिमनी का आयोजन किया। यह अवॉर्ड्स सेरिमनी ओटीटी कॉन्टेन्ट के लिए आयोजित की गई, जिसे फ्लिक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स का नाम दिया गया है।
इस खास मौके पर अन्य सितारों के साथ नोरा फतेही भी पहुंचीं और ऐक्ट्रेस ने अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। इस अवॉर्ड शो में लगभग सभी फेमस वेब सीरीज के सितारे रेड कार्पेट पर उतरे और यहां का खूबसूरत नजारा कैमरों में खूब कैद हुआ। नोरा फतेही इस मौके पर खूबसूरत गाउन में नजर आईं और इसी मौके का एक प्यारा सा वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में नोर ने च्हैपी मंडेज् लिखा है।







.jpeg)












