नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

डॉयल 112 की गाड़ी में ही गर्भवती महिला की सामान्य डिलीवरी कराई गई, जाने कहा की है ये खबर

डॉयल 112 की गाड़ी में ही गर्भवती महिला की सामान्य डिलीवरी कराई गई, जाने कहा की है ये खबर
Share

कोरबा |  मितानिन की सूझबूझ एवं आरक्षकों की सक्रियता के कारण दर्द से कराहती गर्भवती महिला की सामान्य डिलीवरी डॉयल 112 में ही कराई गई। डिलीवरी के बाद जच्चा बच्चा दोनों की हालत सामान्य है। उन्हें उचित उपचार के लिए पाली के सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया है।
पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी के लब्दा मोहल्ले में रहने वाली महिला मंजू यादव पति मनोज यादव 25 वर्ष गर्भवती थी।
 
 
आज अचानक दोपहर मंजू को प्रसव पीड़ा उठा और वह दर्द से छटपटाने लगी। पति ने ग्राम में नियुक्त मितानिन चित्रलेखा कश्यप के साथ डॉयल 112 को फ ोन किया। मितानिन के साथ डॉयल 112 की टीम भी मौके पर पहुँची और महिला को डिलीवरी के लिए पाली सीएचसी लेकर जा रहे थे। प्रसव पीड़ा के दर्द से कराहती महिला की हालत को देखते हुए बीच रास्ते में ही वाहन रोककर मितानिन की सूझबूझ से महिला का डिलीवरी कराया गया। जिसके बाद जच्चा बच्चा को उचित उपचार हेतु पाली चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत सामान्य है। डायल 112 में पदस्थ आरक्षक संजय सिंह एवं चालक क्षितिज शर्मा की सक्रियता एवं मितानिन चित्रलेखा कश्यप की सूझबूझ से दर्द से कराहती महिला की सामान्य डिलवरी कराई गई।
0

Share

Leave a Reply