बिना अनुमति के बाइक स्टंट कराने के मामले में एनआईटी प्रबंधन को नोटिस जारी, स्टंट करने वाले छात्रों के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
रायपुर। राजधानी रायपुर में संचालित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी संस्थान (एनआईटी) को पुलिस विभाग द्वारा बिना अनुमति के छात्रों का बाइक स्टंट का प्रदर्शन कराये जाने के मामले में नोटिस जारी किया है।
ज्ञात हो कि एनआईटी में समर एथलेटिक 2019 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए 12 दिसंबर तक की अनुमति पुलिस विभाग द्वारा दी गई थी, लेकिन इसके वाबजूद नियमों को दरकिनार कर 13 दिसंबर को एनआईटी द्वारा छात्रों के जान को जोखिम में डालकर खतरनाक ढंग से बाइक स्टंट का प्रदर्शन कराया गया। पुलिस विभाग ने इस मामले में एनआईटी प्रबंधन को नोटिस जारी किया है जिसमें बिना अनुमति के छात्रों द्वारा खतरनाक बाइक स्टंट के प्रदर्शन के लिए अनुमति देने वाले एनआईटी के लोगों तथा स्टंट करने वाले छात्रों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर इसका जवाब मांगा है। एनआईटी प्रबंधन का जवाब आने के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







.jpeg)












