BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब इतने बजे तक खुलेंगे बार, रात तक खुले रहेंगे बाजार, कोरोना की सभी पाबंदियां हटीं

अब इतने बजे तक खुलेंगे बार, रात तक खुले रहेंगे बाजार, कोरोना की सभी पाबंदियां हटीं
Share

गुड़गांव, गुड़गांव सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना के मद्देनजर लगाई गईं सभी पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं। सरकार के इस फैसले से कारोबारियों व दुकानदारों ने काफी राहत महसूस की है। सरकारी, गैर सरकारी संस्थान, बार, होटल, रेस्तरां, जिम, मल्टिप्लेक्स गुरुवार से पूरी क्षमता के साथ खुलना शुरू हो गए हैं। शैक्षणिक संस्थानों में सभी स्टूडेंट पढ़ाई के लिए आ सकेंगे। विश्वविद्यालय व कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी।
सभी गतिविधियां पहले की तरह सामान्य तरीके से चल सकेंगी। सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर बीते वर्ष दिसंबर में कड़ी पाबंदियां लगाईं थीं। हालांकि सबकुछ पहले की तरह खोलने के आदेश के बाद भी लापरवाही न बरतने के लिए कहा गया है। दुकानदारों, मॉल संचालकों, स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहना होगा। लेकिन इन सबके बीच बीते दिनों बढ़े पॉजिटिविटी रेट ने चिंता भी बढ़ाई है।
पांबदी हटने के बाद पब-बार संचालकों ने भी राहत की सांस ली है। गुड़गांव में 205 पब और बार हैं। ये एमजी रोड, सोहना रोड, साइबर हब, सेक्टर 29, उद्योग विहार, ओल्ड दिल्ली रोड, दिल्ली- जयपुर हाइवे, मानेसर एरिया में हैं। बिना एक्सट्रा फीस के रात 1 बजे तक पब-बार खोला जा सकता है। उसके लिए पहले ही दुकानदार लाइसेंस फीस व एक्साइज ड्यूटी दे चुके हैं। इसके अलावा हर घंटे के हिसाब से दस लाख रुपये फीस देकर रात भर पब-बार खोल जा सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply