राज्य में अब मुफ्त में दिया जायेगा मरीजों को खून, सरकार ने दी जनता को बड़ी सौगात, पढ़ें पूरी खबर
भोपाल | मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है | मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के लोगों को एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार अब मरीजों को मुफ्त में खून उपलब्ध कराएगी । स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद प्रदेशभर में इस सुविधा को लागू कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुफ्त में खून दिया जाएगा। मरीज चाहे किसी भी श्रेणी का हो उसे खून उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को ही मिलेगी।जानकारी के अनुसार अभी तक सिर्फ गरीब तबके के मरीजों को ही मुफ्त में खून दिया जाता था, लेकिन अब यह सुविधा सभी श्रेणी के मरीजों को सुलभ होगी।







.jpeg)












