नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब भारतीय टीम की कैप्टन कोरोना संक्रमित...

अब भारतीय टीम की कैप्टन कोरोना संक्रमित...
Share

नई दिल्ली। भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं, जिसके बाद से वह होम आइसोलेशन में हैं। 32 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा थीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में चोटिल होने के बाद वह टी20 सीरीज से बाहर हो गई थी। उनकी जगह स्मृति मंधाना को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। अब खबर आ रही है कि हरमनप्रीत कौर को कोरोना हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वास्थ विभाग ने जानकारी दी है कि हरमनप्रीत कौर में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं और वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। इससे पहले सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने अपने कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी। इरफान से पहले यूसुफ पठान के कोरोना पॉजिटिव होने की भी जानकारी मिली थी।
 


Share

Leave a Reply