नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब चाचा चौधरी बताएंगे गंगा को साफ रखने के उपाय और फायदे

अब चाचा चौधरी बताएंगे गंगा को साफ रखने के उपाय और फायदे
Share

Namami Gange News: गंगा नदी को साफ़ रखने की मुहिम में जुटी मोदी सरकार लगातार लोगों में जागरूकता फ़ैलाने की भी कोशिश कर रही है. इसी सिलसिले में अब मशहूर कार्टून चरित्र चाचा चौधरी को नमामि गंगे प्रोजेक्ट का शुभंकर बनाने का फ़ैसला किया गया है.
नेशनल मिशन फ़ॉर क्लीन गंगा ( NMCG ) ने चाचा चौधरी कार्टून चरित्र की शुरुआत करने वाले डायमंड बुक्स के साथ एक क़रार किया है. क़रार के तहत डायमंड टुन्स चाचा चौधरी से जुड़े कॉमिक्स, ई कॉमिक्स और एनिमेशन वीडियो बनाएगा जिसका इस्तेमाल गंगा की सफ़ाई के प्रति युवाओं और बच्चों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए किया जाएगा. NMCG को इनके इस्तेमाल से बच्चों में व्यवहारिक परिवर्तन आने की उम्मीद है. NMCG के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा गंगा की सफ़ाई अभियान के लिए सरकार हमेशा से समाज के बच्चों और युवाओं की भागीदारी की पक्षधर रही है.
क़रार के मुताबिक़ शुरुआत में कॉमिक्स और एनिमेशन वीडियो हिंदी, इंग्लिश और बंगाली भाषाओं में निकाली जाएंगी. दरअसल गंगा जिन राज्यों से बहकर समुद्र में मिलती है उन राज्यों में मुख्यतौर पर यही तीनों भाषाएं बोली जाती हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए 2.26 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है. कार्टून चरित्र चाचा चौधरी अपने दोस्त साबू के साथ पूरे देश में काफ़ी लोकप्रिय हैं. बच्चों में ख़ासकर उनकी लोकप्रियता सालों से काफ़ी ज़्यादा रही है.

 


Share

Leave a Reply