BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब 5 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगा टीका, कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मिली मंजूरी

अब 5 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगा टीका, कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मिली मंजूरी
Share

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन (Corbevax) के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश की है। जिसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अंतिम मंजूरी से पहले वैक्सीन को डीसीजीआई की अनुमति का इंतजार है। फिलहाल यह वैक्सीन 12-14 साल के आयु वर्ग के बच्चों को लगाई जा रही है।
इंडिया टुडे ने पीटीआई के सूत्रों के हवाले से कहा कि है कि सीडीएससीओ की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने बायोलॉजिटकल ई के इमरजेंसी इस्तेमाल के आवेदन पर विचार-विमर्श कर पांच से 11 साल के बच्चों के लिए कोर्बेवैक्स को मंजूरी देने की सिफारिश की है। हैदराबाद स्थित फर्म बायोलॉजिकल-ई की ओर से विकसित, कॉर्बेवैक्स कोविड-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित आरबीडी प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।
इस साल 16 मार्च से 12 से 14 साल के बच्चों को कॉर्बेवैक्स दिया जा रहा है। फिलहाल देश में इस समय 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का प्रयास कर रही है।

 


Share

Leave a Reply