BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब छत्तीसगढ़ में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं, निर्भया घटना की याद ताजा हो गयी- शालिनी राजपूत

अब छत्तीसगढ़ में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं, निर्भया घटना की याद ताजा हो गयी- शालिनी राजपूत
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बालोद जिले में घटित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड डाले जाने की घटना अमानवीय हैं जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है, पूरे प्रदेश में भय का वातावरण है। प्रदेश में बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में ब्लेड डाल कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बालोद की घटना को शर्मनाक और सारी हदें पार करने वाला है। इस घटना ने प्रदेश में निर्भया घटना की याद ताजा कर दिया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा हैं कि क्या यही हैं न्याय? उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवान की पत्नी के साथ इस तरह की घटना सबको शर्मसार करने वाली है। इस घटना ने पूरे देश में छत्तीसगढ़ शर्मसार किया है। इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित बेटी के न्याय के लिए तत्काल ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पूरा पुलिस का पूरा अमला रोड सेफ्टी क्रिकेट सुरक्षा में लगा हुआ है, बेटियों की सुरक्षा के लिए इस सरकार के पास कोई योजना नहीं है।
 


Share

Leave a Reply