BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : अब इस प्रसिद्द खिलाड़ी की हुई मौत, खेल जगत में शोक की लहर

बड़ी खबर : अब इस प्रसिद्द खिलाड़ी की हुई मौत, खेल जगत में शोक की लहर
Share

नई दिल्लीभारत की 1962 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल विजेता टीम का हिस्सा रहे पूर्व फुटबॉलर फोर्टुनाटो फ्रैंको का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उनका निधन किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल सका है। फुर्टनाटो 1960 से 1964 तक भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर का हिस्सा रहे थे। वह रोम ओलंपिक में भी भारतीय टीम का पार्ट रहे थे, लेकिन उस समय उनको कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। फ्रैंको ने भारत की तरफ से 26 मैच खेले। इनमें में 1962 का एशियाई कप भी शामिल है जिसमें भारत उप विजेता रहा था। वह मर्डेका कप में 1964 और 1965 में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे। उन्होंने हालांकि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1962 एशियाई खेलों के फाइनल में किया था जब भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था। गोवा के रहने वाले फ्रैंको घरेलू स्तर पर मुंबई के टाटा फुटबॉल क्लब की तरफ से खेला करते थे। आईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, महासचिव कुशल दास और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

 


Share

Leave a Reply