BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब विमान तल सहित अन्य स्थानों पर ड्रोन उड़ाने, लेनी होगी अनुमति

अब विमान तल सहित अन्य स्थानों पर ड्रोन उड़ाने, लेनी होगी अनुमति
Share

जगदलपुर। बस्तर मुख्यालय से शीघ्र ही हवाई सेवाएं शुरू होने की संभावना को देखते हुए डीजीसीए ने हवाई सेवाओं को सुरक्षित रखने के लिए एयरपोर्ट और शहर के विमान तल से लगे हुए क्षेत्र में नो फ्लाइंग जोन निर्मित कर दिया है और इसका परीक्षण भी शुरू हो गया है। 

जानकारी के अनुसार शहर के अंदर और इसके आसपास के इलाके में आसमान में सुरक्षा अत्याधिक प्रभावी बनाई गई है कि साधारण से ड्रोन के उडऩे के साथ इसके नो फ्लाइंग जोन के पास पहुंचते ही ड्रोन का संचालन करने वाले व्यक्ति को तुंरत ही नो फ्लाइंग जोन का संदेश प्राप्त होगा और ड्रोन हटाने की चेतावनी प्राप्त हो जायेगी।
उल्लेखनीय है कि डीजीसीए की ओर से सुरक्षा संबंधी यह व्यवस्था इतनी मजबूत है कि भेजी जाने वाली चेतावनी को अनदेखा करने वाले को अपने ड्रोन के रिमोट के जाम हो जाने से भुगतना पड़ेगा। इसके जाम होते ही ड्रोन की सुरक्षित लैंडिंग की गारंटी खत्म हो जाती है। ड्रोन को उड़ाने के बाद 60 फीट की ऊंचाई पार करने पर यह चेतावनी आ रही है।
 इस संबंध में यह विशेष तथ्य है कि अब शादी या किसी अवसर विशेष के लिए ड्रोन से फोटोग्राफी करने के लिए आवश्यक स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। ड्रोन के इस्तेमाल से 24 घंटे पहले इस बात की जानकारी स्थानीय थाने को देनी होगी, लेकिन 60 मीटर से ऊपर ड्रोन को नहीं उड़ा सकेंगे। इसके साथ ही ड्रोन को सिर्फ दिन में ही उड़ा सकते हैं। रात में इस्तेमाल के लिए डीजीसीए से अनुमति लेनी होगी।

Share

Leave a Reply