नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई, जाने क्या है वजह

अब रेलवे स्टेशनों पर नहीं मिलेगा फ्री वाई-फाई, जाने क्या है वजह
Share

नई दिल्ली | टेक दिग्गज गूगल ने कहा कि उसने 2020 तक भारत सहित पूरी दुनिया में अपने स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है। गूगल का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में इंटरनेट और ऑनलाइन सेवा पहले की तुलना में अधिक आसान और सस्ती हो गई है।

अमेरिकी कंपनी ने कहा है कि वह मौजूदा साइटों से हटने के लिए अपने साझीदरों के साथ काम कर रही है, ताकि ये बाद में भी उपयोगी बनी रहे। गूगल ने 2015 में भारतीय रेल और रेलटेल के साथ मिलकर स्टेशन प्रोग्राम शुरू किया था, ताकि 2020 के मध्य तक देश में 400 रेलवे स्टेशनों पर लोगों के लिए मुफ्त वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जा सके।
गूगल के वाइस प्रेजिडेंट (पेमेंट्स एंड नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) ने अपने ब्लॉग में लिखा है, हमने तय संख्या को जून 2018 में ही पार कर लिया। सेनगुप्ता ने भारत का उदाहरण दिया, जहां मोबाइल डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता है। उन्होंने कहा, इसीलिए हमने 2020 तक धीरे-धीरे स्टेशन प्रोग्राम को बंद करने का फैसला किया है।
 

Share

Leave a Reply