नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब 750 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर...जानिए पूरी डिटेल्स

अब 750 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर...जानिए पूरी डिटेल्स
Share

  नई दिल्ली: देशभर में गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने आम जनता के लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है। इसके तहत आप सस्ते दामों पर गैस सिलेंडर खरीद सकते है। इंडेन की इस सुविधा के तहत आपको सिर्फ 750 रुपये में गैस सिलेंडर मिल जाएगा। इस सिलेंडर को आप कहीं भी ले जा सकते हैं।

दरअसल इंडेन की ओर से ग्राहकों के लिए कंपाजिट सिलेंडर की सुविधा शुरू की गई है। इस सिलेंडर को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 750 रुपये खर्च करना होगा। खास बात यह है कि इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह स्थानान्तरित कर सकते है।

बता दें कि इस सिलेंडर का वजन सामान्य सिलेंडर के मुकाबले कम होता है। दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर के दाम 1053 रुपये है। ऐसे में सरकारी कंपनी इंडेन की तरफ से 750 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। यानी करीब 300 रुपये सस्ता सिलेंडर दिया जा रहा है।

कंपोजिट सिलेंडर वजन में हल्के होते है। इसमें आपको 10 किलो गैस मिलती है। इस वजह से इस सिलेंडरों के दाम कम होते है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि ये पारदर्शी होते है। फिलहाल यह सिलेंडर 25 से अधिक शहरों में मिल रहा है। कंपनी जल्द ही इसे सभी शहरों में उपलब्ध कराएगी।


Share

Leave a Reply