BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब IndiGo की एयर होस्टेस ने रश्मिका मंदाना को किया कॉपी, सामी सामी किया डांस

अब IndiGo की एयर होस्टेस ने रश्मिका मंदाना को किया कॉपी, सामी सामी किया डांस
Share

दिसंबर 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा जबरदस्त हिट रही. इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने खूब पसंद किए गए. पुष्पा फिल्म के गानों पर सोशल मीडिया पर खूब रील वीडियो बनाए जा रहे हैं. इस बीच इंडियो एयरलाइंस की एक एयर होस्टेस ने पुष्पा फिल्म के 'सामी सामी' गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने के बाद से ही यह खूब वायरल हो रहा है.
इस एयर होस्टेस का नाम आयत है. आयत हमेशा ट्रेडिंग सॉन्ग पर वीडियो और रील बनाती रहती है. अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है. इस बार आयत पुष्पा फिल्म के पॉपुलर सॉन्ग 'सामी सामी' पर डांस करती नजर आई. खास बात यह है कि इसमें आयत ने रश्मिका मंदाना के डांस स्पेट की बीट को बखूबी पकड़ा और उन्हें कॉपी करने में काफी हद तक कामयाब रहीं.
सामी सामी गाना पुष्पा फिल्म का हिट सॉन्ग पर जिसे रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया है. वायरल वीडियो में आयत ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है. उन्होंने साउथ इंडियन लुक को फॉलो किया. साड़ी के साथ गोल्ड टेम्पल ज्वेलरी और बालों में गजरा लगाकर आयत ने लुक को कंप्लीट किया. सामी सामी हुकअप स्टेप से एक बार फिर से आयत ने यूजर्स का ध्यान खींचा है
आयत का डांस और मूव्स सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. यूजर्स कमेंट कर उनके डांस की काफी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि अगस्त 2020 में आयत ने खाली फ्लाइट में डांस करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की थी. इसके बाद वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई. अब उनका हर वीडियो खूब पसंद किया जाता है और उनके पोस्ट पर लाखों व्यूज मिलते हैं.
 


Share

Leave a Reply