BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब आसान हुआ CGHS सेवा का फायदा लेना, डिजिलॉकर से मिलेगी बहुंत सुविधा

अब आसान हुआ CGHS सेवा का फायदा लेना, डिजिलॉकर से मिलेगी बहुंत सुविधा
Share

नई दिल्ली | सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्‍थ स्‍कीम को लेकर नियमों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं. इस स्‍कीम के तहत आने वाले लोगों को अब एक और सुविधा मिलने जा रही है. ऐसे में लोगों को अब कभी भी और कहीं भी सीजीएचएस सेवा का लाभ मिल सकेगा. वहीं इसके लिए इस कार्ड को हर वक्‍त साथ रखने की भी जरूरत नहीं होगी. हाल ही में इसे लेकर भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय की ओर से ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है.

इसके तहत क्‍वालिटी हेल्‍थकेयर देने के लिए इस स्‍कीम में भी नई नई तकनीकों को जोड़ा जा रहा है. लिहाजा अब इस कार्ड को भी ऑनलाइन दस्‍तावेज लॉकर यानि कि डिजिलॉकर में रखा जा सकता है. सरकार द्वारा जारी किए गए दस्‍तावेज और प्रमाणपत्रों के स्‍टोरेज के लिए सुरक्षित क्‍लाउड आधारित इस सिस्‍टम में अब सीजीएचएस कार्ड को भी रखा जा सकता है और जब जरूरत पड़े तब इस डिजिलॉकर से दस्‍तावेजों को डाउनलोड कर सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है.

इस आदेश के बाद से अब डिजिलॉकर से डाउनलोड किया गया सीजीएचएस कार्ड उतना ही मान्‍य होगा, जितना कि ऑरिजिनल कार्ड होगा. इसके लिए सीजीएचएस कार्ड धारकों को डिजिलॉकर एप डाउनलोड करना होगा और आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए लॉगिन करना होगा. हालांकि एक लॉगिन से सिर्फ लाभार्थी ही लाभ ले पाएगा. उसके आश्रितों को अलग से लॉगिन करना होगा.


Share

Leave a Reply