BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब खुशी कपूर बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, शूटिंग शुरू

अब खुशी कपूर बॉलीवुड में मचाएंगी धमाल, शूटिंग शुरू
Share

नई दिल्ली : बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। वहीं अब इन दोनों की छोटी बेटी बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली है। जी हाँ, हाल ही में बोनी कपूर ने अपनी छोटी बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर इशारा कर दिया। बोनी कपूर ने कहा- वह अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं।

इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता। आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी। वैसे बोनी पहले भी कह चुके हैं कि जान्हवी की तरह खुशी कपूर भी एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती हैं। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही खबर आई थी कि खुशी अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी जी। दरअसल यह चर्चा उस समय से शुरु हुईं थी जब वे साथ डांस रिहर्सल पर नजर आए।

वहीं इसके बाद खबर आई कि खुशी और अगस्त्या शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ डेब्यू की तैयारी में जुटे हैं। अब यह बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं जो कि आर्चीज़ का अडॉप्शन है हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई कन्फर्मेशन नहीं है।
 


Share

Leave a Reply