नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब इस राज्य में CBI के लिए No Entry, किसी तरह की कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति

अब इस राज्य में CBI के लिए No Entry, किसी तरह की कार्रवाई के लिए लेनी होगी सरकार से अनुमति
Share

 पटना: बिहार में सरकार ने सीबीआई (CBI) की डायरेक्ट इंट्री पर नकेल कसने का फैसला लिया है.. यह कहना है राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी का। उनके मुताबिक रविवार को पटना में जेडीयू कार्यालय में महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिना सरकार की अनुमति के सीबीआई आगे से बिहार में कोई कार्रवाई न करे। इस फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए बिहार सरकार ने सीबीआई को पूर्व में अपनी तरफ से दी गई सहमति शक्ति को वापस ले ली है।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बिहार से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने भी सीबीआई के संबंध में ऐसा ही निर्णय लिया था। पश्चिम बंगाल के साथ ही छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, मेघालय ने भी इस तरह का फैसला पहले से ले रखा है। सीबीआई के विरुद्ध ऐसा निर्णय लेने वाले ज्यादातर राज्य विपक्ष के द्वारा शासित हैं।

देखा जाए तो लालू परिवार के विरुद्ध सीबीआई की कार्रवाई लगातार जारी है। बता दें कि बहुचर्चित चारा घोटाला के पांच मामलों में लालू यादव सजायाफ्ता हैं और पिछले कई वर्षों से जेल में बंद थे. इसके अलावा, IRCTC घोटाला और रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में भी लालू यादव और उनका परिवार आरोपी है।


Share

Leave a Reply