नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब एटीएम से पैसे निकालने पर आयेगा ओटीपी, एसबीआई ने बदला नियम, जाने पूरी खबर

अब एटीएम से पैसे निकालने पर आयेगा ओटीपी, एसबीआई ने बदला नियम, जाने पूरी खबर
Share

नई दिल्ली | एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आता ही रहता है। ताकि कोई दिक्कत ना पेश आए। जानकारी के अनुसार अब एसबीआई फ्रॉड रोकने के लिए नया प्लान कर रहा है। अब 1 जनवरी से एसबीआई एटीएम से होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए एटीएम से पैसों की निकासी पर ओटीपी अनिवार्य करने जा रहा है। यदि आप एसबीआई के डेबिट कार्ड से उनके ही एटीएम से रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक पैसा निकालते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद भी एटीएम से पैसे निकलेंगे। बैंक यह व्यवस्था दस हजार या उससे ऊपर की निकासी पर लागू कर रहा है। स्टेट बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम से अवैध लेनदेन और जालसाजी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। एसबीआई ने इन घटनाओं का अध्ययन किया तो पाया कि 68 फीसदी फ्रॉड रात में किए गए हैं। ओटीपी सिस्टम द्वारा जनरेट किया जाएगा, जिसमें अंक और अंग्रेजी के अक्षर दोनों होंगे। ये ओटीपी केवल एक लेनदेन के लिए मान्य होगा और निश्चित अवधि के बाद स्वत: ही निष्क्रिय हो जाएगा।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि ओटीपी के अलावा एटीएम से रुपए की निकासी संबंधी अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। ओटीपी की व्यवस्था फिलहाल उन्हीं एसबीआई के डेबिट कार्ड धारकों पर लागू होगी जो स्टेट बैंक का एटीएम इस्तेमाल करेंगे। यदि आप दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो यह नियम लागू नहीं होगा। इसी तरह से यदि आप दूसरे बैंक के डेबिट कार्ड से एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो उस पर भी यह नियम लागू नहीं होगा।
 

Share

Leave a Reply