अब मिनटों में बनेगा पेन कार्ड, आयकर विभाग जल्द ला रहा नई सर्विस
आयकर विभाग जल्द ही एक नई फैसिलिटी लॉन्च करने वाला है जिससे आपको पैन कार्ड के लिए ज्यादा समय इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस फैसिलिटी में आधार कार्ड के जरिए एप्लिकेंट की डिटेल्स ली जाएंगी,जिससे पैन की डिटेल्स को वेरीफाई करना आसान होगा। सूत्रों के हवाले से बताया कि यह सर्विस अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो जाएगी। इसके जरिए उन लोगों भी मौजूदा मिलेगी, जिनका पैन कार्ड खो गया है। वे लोग मिनटों में डुप्लिकेट पैन बनवा सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक पैन नम्बर (ePAN) सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। (ePAN) बनवाने के लिए आधार कार्ड की डिटेल्स को वेरीफाई किया जाएगा। इसको वेरीफाई कराने के लिए आपके पास एक OTP आएगा। चूंकि आधार में दिए गए डेटा जैसे पते, पिता का नाम और जन्मतिथि ऑनलाइन एक्सेस कर किया जाएगा, इसलिए पैन नम्बर (ePAN) बनवाने के लिए कुछ बुनियादी जानकारी के अलावा किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।







.jpeg)












