नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, आदेश जारी

अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी, आदेश जारी
Share

 लखनऊ: कमिश्नर एसबी शिरडकर ने एक आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक अब लखनऊ में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कमिश्नर ने बताया कि विधान भवन, लोकभवन, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, हाईकोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण कोर्ट, वीआईपी ड्यूटी और महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल न करने के आदेश दिए गए हैं।

बनी रहती है वीवीआइपी की सुरक्षा में चूक की आशंका
बीते दिनों ऐसी शिकायत सामने आ रही थी कि वीवीआइपी ड्यूटी में तैनाती के दौरान कुछ पुलिसकर्मी फोटो खींचते हैं, सेल्फी लेते हैं जिससे सुरक्षा में चूक की आशंका बनी रहती है।

आदेश के अनुसार
पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अपना मोबाइल विश्वस्त सहकर्मी के पास जमा करेंगे। ताकि अति आवश्यक मैसेज या कॉल आने पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी को सूचना दी जा सके।

ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अनावश्यक मोबाइल का इस्तेमाल करते या गेम खेलते पाए जाते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर देखने को मिला है कि वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी फोटो व सेल्फी लेने में व्यस्त रहते हैं। इससे सुरक्षा में चूक हो सकती है। अब ऐसी लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply