BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी...मोबाइल के जैसे करना होगा रिचार्ज

प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी...मोबाइल के जैसे करना होगा रिचार्ज
Share

 रायपुर: प्रदेश में बिजली विभाग ने प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल विद्युत विभाग के पास बिजली चोरी और फॉल्स रिडिंग की शिकायत काफी बढ़ गई है। इन समस्याओं को समाप्त करने के लिए ही सभी कनेक्शन में प्रीपेड मीटर लगाने का निर्णय किया गया है ।

इस स्मार्ट सुविधा प्रदेश में लोगों को अब मोबाइल की तरह बिजली के लिए भी पहले रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराने के बाद ही उपभोक्ताओं को बिजली मिल सकेगी। इससे जहां उपभोक्ताओं को अधिक बिलिंग और बिल पटाने जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा तो वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही बिजली कंपनियों के पास बिजली खरीदने के लिए एडवांस में पैसा भी उपलब्ध हो सकेगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रीपेड मीटर में एक छोटा सा मॉडम लगा रहेगा। जिसे सर्वर के साथ साथ उपभोक्ताओं के मोबाईल से कनेक्ट कर दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को हर समय जानकारी मिलते रहेगी। यानी उनके पास कितना बैलेंस बचा है और वे कितनी यूनिट बिजली का उपयोग कर सकते हैं। वहीं रिचार्ज खत्म होने से पहले ही सर्वर के जरिए उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज करने का मैसेज चला जाएगा।


Share

Leave a Reply