विश्वविद्यालय में अब `बाहरियों` का प्रवेश वर्जित, छात्राओं के अकेले घूमने पर प्रतिबंध`...
मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में छात्रा के साथ गैंग रेप के बाद मैसूर विश्वविद्यालय ने कुक्काराहल्ली झील परिसर में शाम छह बजे के बाद प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के तहत गंगोत्री कैंपस के अंदर शाम 6:30 बजे के बाद महिलाओं के अकेले घूमने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से शाम छह बजे से नौ बजे तक सुरक्षा अधिकारियों को परिसर में पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
बलात्कारियों पर हो कड़ी कार्रवाई
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कारियों के साथ ठीक वैसा ही व्यवहार होना चाहिए जैसा दो साल पहले हुआ था, उन्हें गोली मार दी गई थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बलात्कारियों से निपटने के मामले में हैदराबाद पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करता हूं। जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तब तक चीजें सुधरती नहीं हैं। दरअसल, दो दिन पहले कर्नाटक के मैसूर के एक प्राइवेट कॉलेज में छात्रा का गैंगरेप कर दिया गया था। छात्रा मैसूर में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी।







.jpeg)












