बड़ी खबर : अब इन सरकारी कर्मचारियों को दीवाली के पहले मिला बड़ा तोहफा, सरकार देनें जा रही है 78 दिन का बोनस
नई दिल्ली | दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आ रही है. रेलवे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. पिछले साल की तरह इस साल भी रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस की घोषणा की गई है. रेलवे के करीब 11.56 लाख नॉन गजेटेड कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज कैबिनेट बैठक में 2 विभागों को लेकर फैसले हुए. वर्षों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलता है. कैबिनेट बैठक में फैसला किया गया है कि इस साल भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पर करीब 1,985 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
आज कैबिनेट बैठक में 2 विभागों को लेकर निर्णय हुए। वर्षों से प्रोडक्टिविटी लिंक बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को मिलता है। कैबिनेट बैठक में निर्णय किया गया है कि इस वर्ष भी 78 दिन का बोनस रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मचारियों को दिया जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/PQI5ZtIF2F
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 6, 2021







.jpeg)












