नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अब ये महान फुटबॉल खिलाड़ी हुए अस्पताल में फिर से भर्ती, तीन दिन पहले ही ऑपरेशन के बाद आए थे घर

 अब ये महान फुटबॉल खिलाड़ी हुए अस्पताल में फिर से भर्ती, तीन दिन पहले ही ऑपरेशन के बाद आए थे घर
Share

साओ पाउलो/नई दिल्ली। कुछ दिन सफल ऑपरेशन के बाद घर लौटे ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले फिर से अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनको अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है और गहन देखभाल की जा रही है। डॉक्टर ने बताया पेले को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, अब उनकी हालात स्थिर है।

80 साल के पेले का इसी महीने कोलन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था, फिर इसके बाद उनको मंगलवार को आईसीयू से बाहर कर दिया गया था और घर जाने की इजाजत दी गई थी।

इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे दोस्तों, हर गुजरते दिन के साथ मैं थोड़ा बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं फिर से खेलने के लिए उत्सुक हूं लेकिन मैं ठीक होने में अभी कुछ और दिन लूंगा। आगे पोस्ट में लिखा कि सभी को प्यार भरे संदेशों के लिए फिर से धन्यवाद। हम जल्द ही फिर साथ होंगे।

बता दें कि कोरोना महामारी से पहले ही पेले की सार्वजनिक उपस्थिति में कमी देखी गई है और तब से वे सैंटोस के पास अपने घर के बाहर कई बार दिखाई दिए। उनकी 2015 में अपने प्रोस्टेट की सर्जरी हुई थी उस समय भी छह महीने के अंतराल में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वहीं सूत्रों के मुताबिक 2019 में भी एक परेशानी के चलते उनको भर्ती कराया गया था। तो वहीं पिछले साल कूल्हे की समस्या को लेकर भी पेले को अस्पताल का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।

बता दें कि ब्राजील के साथ 1958, 1962 और 1970 विश्व कप जीतने के बाद, पेले सर्वकालिक महान बने हुए हैं, और 12 मैचों में 77 गोल के साथ अपने देश के शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 

Share

Leave a Reply