BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : अब इस बेहतरीन क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जाने कौन है वो

BIG BREAKING : अब इस बेहतरीन क्रिकेटर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, जाने कौन है वो
Share

जोहानिसबर्ग | दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की और अब वह छोटे प्रारूपों विशेषकर टी20 के अपने करियर पर ध्यान देंगे। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर अपने पेज में बयान जारी करके यह घोषणा की। डुप्लेसिस ने लिखा, यह हम सभी के लिये मुश्किलों से लड़कर आगे बढ़ने वाला साल रहा। कभी अनिश्चितता भी रही लेकिन इससे कई पहलुओं को लेकर मेरी स्पष्ट राय बनी। मेरा दिल साफ है और यह नये अध्याय की शुरुआत करने के लिये सही समय है।

उन्होंने कहा, खेल के सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व करना सम्मान है लेकिन अब मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का समय आ गया है। डुप्लेसिस ने कहा, अगले दो साल आईसीसी टी20 विश्व कप होगा। इस वजह से मैं अपना ध्यान इस प्रारूप पर केंद्रित कर रहा हूं। डुप्लेसिस ने 69 टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 40.02 की औसत से 4163 रन बनाये। उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट और टी20 कप्तान का पद छोड़ दिया है। उन्होंने 2016 में एबी डिविलियर्स से यह जिम्मा संभाला था।

 


Share

Leave a Reply