लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

नए एलपीजी कनेक्शन लेने वालों को अब देने होंगे इतने पैसे, एलपीजी गैस कीमतों में हुई बढ़ोतरी..

नए एलपीजी कनेक्शन लेने वालों को अब देने होंगे इतने पैसे, एलपीजी गैस कीमतों में हुई बढ़ोतरी..
Share

नई दिल्ली : एक ऐसी खबर निकलकर आ रही है। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। गैस के दाम कम होने पर इंसान को ख़ुशी तो होती है, पर अगर रसोई गैस के दाम बाढ़ जाए तो घर का पूरा बजट भी पूरा गड़बड़ा जाता है। दरअसल, सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कल यानी गुरुवार 16 जून से घरेलू गैस कनेक्शन का दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

इस फैसले के तहत अब घरेलू रसोई गैस कनेक्शन के तहत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्योकरिटी मनी में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए भी 350 रुपये ज्या दा देने होंगे। रसोई गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस के रेगूलेटर के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। नए गैस रेग्युलेटर के लिए 100 रुपये ज्यादा देना होगा।

अब नया रसोई कनेक्शगन लेने पर आपको 2,200 रुपये देने होंगे। जबकि पहले 1450 रुपये देने पड़ते थे। यानि अब 750 रुपये सिलेंडर की सिक्यो रिटी के रूप में ज्यातदा जमा कराने होंगे। इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150 रुपये अलग से देने होंगे। इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन और पहले सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को कुल 3,690 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर कोई उपभोक्ता दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्यो रिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे।

पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के लिए भी अब ज्यादा रकम जमा करना होगा। पांच किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के लिए अब 800 रुपये की जगह 1150 रुपये देने होंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को भी झटका लगने वाला है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया यानी दूसरा सिलेंडर लिया तो उन्हें बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी होगी। ग्राहकों को नए कनेक्शन में लगने वाले रेगुलेटर के लिए अब 150 रुपये की जगह 250 रुपये खर्च करने होंगे।

एक सिलेंडर वाले कनेक्शन की नई कीमत अब 3690 रुपये हो जाएगी। गैस स्टोव के लिए अलग से भुगतान करना होगा। बहरहाल रसोई गैस कनेक्शन के महंगा होने से आम लोगों को झटका लगेगा। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कनेक्शन के महंगे होने से आम लोगों की जेब कटेगी।

 


Share

Leave a Reply