Lock Down Breaking : अब देश के इस शहर में लगा टोटल लॉक डाउन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
शेनझेन | चीन में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। यहां रोजाना 10 हजार कोविड केस दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद से चीन ने अपने कई शहरों में नए सिरे से प्रतिबंधों का ऐलान किया है। बढ़ते मामलों के बीच अब शेनझेन शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है, जहां तकरीबन 1.7 करोड़ की आबादी रहती है। इससे पहले चीन ने जिलिन प्रांत और इससे सटे उत्तर-पूर्वी औद्योगिक केंद्र चांगचुन में लॉकडाउन लगाया था, जहां तकरीबन 90 लाख की आबादी रहती है।
चीन में कोविड के रोजाना सामने आ रहे मामले शनिवार को बीते दो साल में सबसे अधिक दर्ज किए गए हैं। शनिवार को यहां कोविड-19 के 1,807 नए केस दर्ज किए गए, जिनमें से 20 बीजिंग में संक्रमण का मामला है। कुल नए मामलों में से 131 संक्रमण केस चीन से बाहर से आए मरीजों में पाए गए हैं। संक्रमण के जो कुल मामले सामने आए हैं, उनमें 1,412 मरीज जिलीन प्रांत के हैं, जहां की राजधानी चांगचुन में बीते शुक्रवार को लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया था।
चीन के शांडोंग प्रांत में भी कोविड केस में इजाफा देखा गया है, जिसके बाद इस प्रांत के युचेंग में भी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया गया है। यहां करीब पांच लाख की आबादी रहती है। शांडोंग में कोविड के 175, ग्वांडोंग में 62, शांक्सी में 39, हेबेई में 33, जियांग्सू में 23 और तियानजिन में 17 नए मामले सामने आए हैं। ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश हांगकांग में भी कोविड को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं, जिसके बीच चीन एक बार फिर लॉकडाउन जैसे कदम उठा रहा है।
China places 17 million residents of Shenzhen city under Covid lockdown, reports AFP News Agency quoting govt
— ANI (@ANI) March 13, 2022







.jpeg)












