BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब केवल इस नंबर पर 'मिस्ड कॉल' देकर करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग

 अब केवल इस नंबर पर 'मिस्ड कॉल' देकर करा सकेंगे एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग
Share

नई दिल्ली। इंडियन आयल की इंडेन गैस के ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर भराने को लेकर बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन आयल के शुक्रवार को जारी आधिकरिक बयान के अनुसार उसके एलपीजी ग्राहक सिलेंडर भराने को लेकर देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल नंबर 8454955555 का उपयोग कर सकते हैं।
 
 
इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिये कॉल करने में जो समय लगता था, उसकी बचत होगी। वे केवल मिस्ड कॉल कर बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को कॉल के लिये कोई शुल्क नहीं लगेगा जबकि मौजूदा आईवीआरएस (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम) कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती हैं। बयान के अनुसार, इस सुविधा से उन लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में स्वयं को सहज नहीं पाते। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में 'मिस्ड कॉल सुविधा की शुरूआत की।
 
 
उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया। इंडियन ऑयल इसकी बिक्री एक्सपी- 100 ब्रांड के तहत करेगी। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरक यह सुनिश्चित करें कि एलपीजी की डिलिवरी एक दिन से लेकर कुछ घंटों में हो। उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के मामले मे देश ने लंबी यात्रा तय की है। एलपीजी कनेक्शन 2014 के पहले छह दशकों में करीब 13 करोड़ लोगों को उपलब्ध करायी गयी थी। यह आंकड़ा पिछले छह साल में 30 करोड़ तक पहुंच गया है।

Share

Leave a Reply