BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अब Whatsapp पर गलती से डिलीट हुए जरुरी मेसेज पा सकते है वापस, जाने कैसे..

अब Whatsapp पर गलती से डिलीट हुए जरुरी मेसेज पा सकते है वापस, जाने कैसे..
Share

नई दिल्ली। अगर आपका भी कोई जरूरी मेसेज वॉट्सऐप से डिलीट हो गया है तो अब डरिए मत वॉट्सऐप लेकर आया है अपने यूजर्स के लिए वॉट्सऐप डिलीट मेसेज फीचर| अब अपने खोए हुए या डिलीट किए हुए मेसेज वापस वापस रिकवर सकते है| हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर यह मेसेज आपके बैकअप लेने के बाद आया है तब यह रिकवर नहीं हो सकेगा।
 
लोकल स्टोरेज के जरिए- यह तरीका सिर्फ ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए काम करता है, iOS यूजर्स के लिए नहीं। सबसे पहले अपने फाइल मैनेजर को ओपन करें। यहां WhatsApp फोल्डर में जाएं, फिर Database पर क्लिक करें। इस फोल्डर में वॉट्सऐप की सभी बैकअप फाइल रहती हैं। msgstore.db.crypt12 नाम की फाइल पर थोड़ी देर प्रेस करें और नाम को एडिट करें। नया नाम msgstore_backup.db.crypt12 रख दें। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यह नई फाइल से रिप्लेस न हो जाए। अब सबसे लेटेस्ट बैकअप फाइल का नाम msgstore.db.crypt12 रख दें। अब गूगल ड्राइव में जाएं और अपने वॉट्सऐप बैकअप को डिलीट कर दें। अब वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद फिर से इंस्टॉल करें। फिर से वॉट्सऐप चालू करने पर यह लोकल स्टोरेज से बैकअप लेने के लिए पूछेगा। यहां msgstore.db.crypt12 फाइल को सिलेक्ट करने के बाद Restore पर टैप करें। अब आपका मेसेज आपको मिल जाएगा।
 
Google Drive या iCloud के जरिए- इस तरीके का इस्तेमाल आईफोन और ऐंड्रॉयड दोनों तरह के यूजर्स कर सकते हैं। अपने स्मार्टफोन से वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद फिर से इंस्टॉल करें। फिर से वॉट्सऐप चालू करने पर यह गूगल ड्राइव या iCloud से बैकअप मांगेगा। बैकअप को रिस्टोर कर लें। पूरी चैट के साथ आपका मेसेज भी वापस आ जाएगा।

Share

Leave a Reply